Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कुत्ते ने दी शेर को मौत

दोस्तों  चलिए आज हम एक बहुत ही मजेदार  कहानी पढ़ेंगे जिससे  हमें  काफी  सीख मिलेंगी |

 एक  दिन एक कुत्ता  जंगल  में  रास्ता  खो  गया  तभी  उसने देखा  एक शेर उसकी और आ रहा है ।  कुत्ते की सांसें रुक गई की आज तो काम तमाम मेराकुत्ते ने दिमाग लगाया , उसने आगे कुछ सुखी हडडियां  पड़ी  देखी  वो आते हुए शेर की तरफ पीठ करके बैठ गया और एक सूखी हडडी को चूसने लगा



और जोर - जोर से बोलने लगा   वाह !  शेर को खाने का मजा ही कुछ और  है। एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो  जाएगी उसने  जोर से डकार मारी । इस बार शेर भी सोच में पड़ गया  उसने सोचा ये कुत्ता तो शेर का भी शिकार करता है , जान बचा कर भागने में ही भलाई है ।

और शेर वहां से जान बचा कर भाग गया । पेड़ पर बैठा एक बंदर यह सब तमाशा देख रहा था । उसने सोचा यह अच्छा मौका है , शेर को सारी कहानी बता देता हूँ शेर से दोस्ती भी हो जाएगी और उससे जिंदगी भर जान का खतरा भी दूर हो जाएगा , वो फटाफट शेर के पीछे भागा



कुत्ते ने बंदर को जाते  हुए देख  लिया और समझ  गया  कि  कोई  लोचा  है । उधर बंदर ने शेर को सारी कहानी बता दी कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है । शेर जोर से दहाड़ा चल मेरे साथ , अभी उसकी लीला खत्म करता हूँ  बंदर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया ।



कुत्ते  ने  शेर  को  आते  देख  फिर से दिमाग लगाया और फिर से हिम्मत कर कुत्ता उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया और जोर जोर से बोलने लगा । इस बंदर को भेजे एक घण्टा हो गया  , साला एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता  , यह सुन शेर ने बंदर को वहीं पटका और वापस पीछे भाग गया ।

कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है -

 1 )   मुश्किल समय में आत्मविश्वास ना खोए  ।

2 )   हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क करे।

 3 )   आपकी ऊर्जा समय और ध्यान भटकाने वाले कई बंदर आपके आस पास है उन्हें पहचाने और उनसे सावधान रहे ।

दोस्तों आपको ये कहानी कैसी लगी , कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं और  ऐसी ही कहानी के लिए इस पेज को फॉलो करें



Post a Comment

0 Comments